{"_id":"67045c54241d6429480a5c04","slug":"police-made-announcement-and-pasted-notice-at-the-houses-of-the-wanted-persons-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-115919-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिस ने वांछितों के घर मुनादी करा चस्पा की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिस ने वांछितों के घर मुनादी करा चस्पा की नोटिस
Tue, 08 Oct 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। पुलिस ने विभिन्न अभियोगों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए घरों पर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम थापक नगला केलाखेड़ा निवासी संदीप, कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी, ग्राम मड़ैया हट्टू बाजपुर निवासी छिंदर सिंह, सोनू उर्फ चिकना, ग्राम खुशहालपुर गदरपुर निवासी हरजिंदर सिह उर्फ बाबू, ग्राम हरसान बाजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ छेतु, करन सिंह और सेमल हरसान बाजपुर निवासी करन सिंह के खिलाफ केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे हैं।
इनके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र/धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए घरों पर पर दबिश दी गई लेकिन वे नदारद मिले। इसके बाद पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया है। टीम में एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, सिपाही बलवंत सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह आदि शामिल रहे।