फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police caught the second accused of Jaspur robbery

Udham Singh Nagar News: जसपुर लूटकांड के दूसरे आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, काला को लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

Thu, 26 Sep 2024 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:09 AM IST
सार

कुंडा थाना क्षेत्र में मिस्सरवाला रोड पर पुलिस और जसपुर लूट के दूसरे आरोपी साजिद उर्फ काला के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी साजिद को गोली लगने से वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Police caught the second accused of Jaspur robbery
आरोपी साजिद को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश का फरार दूसरा साथी भी कुंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी रामपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ यूपी व उत्तराखंड में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

जसपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से हुई लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की मंगलवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर दिलशाद निवासी ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि उसका साथी साजिद उर्फ कल्लन निवासी यूपी के ग्राम हाजीपुरा, टांडा बादली जिला रामपुर मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन
इस दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा को मुखबिर से जानकारी मिली की फरार साजिद उर्फ कल्लन कुंडा थाना क्षेत्र के किसी गांव में छिपा हुआ है। वह बुधवार की देर रात मिस्सरवाला से बैंतवाला होते हुए यूपी भागने के प्रयास में है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने बताया कि टीम ने बैंतवाला रोड पर बुधवार की देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान साजिद और एक व्यक्ति बाइक से जाते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान साजिद के पैर में गोली लग गई और वह बाइक समेत गिर गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद किया। साथ ही लूट में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ली। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उसका प्राथमिक इलाज करके हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा व एसपी अभय सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल साजिद से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि साजिद पेशेवर अपराधी हैं। उस पर रामपुर के टांडा में 11, मुरादाबाद के कटघर में 2, कुंदरकी में एक और बाजपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

परिवार ने कर रखा है बेदखल
सर्राफा लूटकांड में पकड़े गए बदमाश साजिद चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। परिजनों के मुताबिक साजिद की आपराधिक प्रवृत्ति के चलते आए दिन पुलिस घर में दबिश देती थी जिससे परेशान होकर उसे कई कई साल पहले बेदखल कर दिया था। बताया जाता है परिवार लोहे का कारोबार करता है। पिता का लगभग तीन साल पहले निधन हो गया है और परिवार के तीन अन्य भाई अपने-अपने कारोबार से जुड़े हुए हैं।

नानी के पास रहने के दौरान आया था जयराम की दुनिया में
रामपुर निवासी साजिद अधिकांश समय अपनी नानी के घर टांडा बादली में रहता था। बताया जाता है नानी के घर पर मांस बेचने का कारोबार होता है। इसी दौरान वह बदमाशों के संपर्क में आ गया था और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगा था। सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले उसके खिलाफ वर्ष 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

धरमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बदमाशों के खिलाफ कराया केस दर्ज
पुलिस चौकी इंचार्ज धरमपुर ने सर्राफा कारोबारी से लूटकांड के मामले में दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसआई केसी आर्य ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।

मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल अरुण कुमार के बायें कंधे को छूते हुए गोली निकल गई थी। वहीं फायरिंग से बचने के दौरान एसआई सौरभ भारती के दांये हाथ व दायें घुटने पर चोट आ गई थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया था। हिस्ट्रीशीटर की पहचान मोहम्मद दिलशाद निवासी ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा के रूप मं हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; एक आरोपी फरार




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed