Udham Singh Nagar News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; एक आरोपी फरार
जसपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दिलशाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दिलशाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 14 सितंबर को जसपुर में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को इसी बदमाश ने अंजाम दिया था।
पुलिस घायल दिलशाद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
ये पढ़ें- Uttarakhand: मैं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन हूं...अपनी बदहाली पर शर्मिंदा हूं, इस वजह से रेल यात्री परेशान
बिजनौर के थाना रेहड़ में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले जसपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी संजीव कुमार से जेनेसिस तिराहे पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की थी। बदमाश 25 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। संजीव अपने बेटे अक्षय के साथ दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा था। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.