फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rush for assignments before exams at SBS Degree College

Udham Singh Nagar News: एसबीएस डिग्री कॉलेज में परीक्षा से पहले असाइनमेंट की भागदौड़

Fri, 30 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rush for assignments before exams at SBS Degree College
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में परीक्षाओं से पहले असाइनमेंट जमा करने की भागदौड़ शुरू हो गई है। कई विषयों में दीवाली से पहले असाइनमेंट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को त्योहार से पहले निर्धारित समयसीमा में असाइनमेंट पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में वर्तमान में करीब आठ हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओ की सुविधा के लिए सभी विषयों में असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था की गई है। इससे विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने के लिए कॉलेज आने की जरूरत नहीं होगी। वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने विषयों के असाइनमेंट जमा कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी विषयों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दिवाली से पहले जमा करने की समयसीमा के चलते विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ ही असाइनमेंट का काम भी पूरा करना पड़ रहा है। कई विषयों के असाइनमेंट एक साथ होने से उन्हें पढ़ाई और अन्य तैयारियों के बीच समय निकालना पड़ रहा है। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था से असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान होगी। हालांकि विद्यार्थियों को तय समयसीमा का ध्यान रखते हुए सभी विषयों के असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करने होंगे।
विज्ञापन

--
कोट-
सभी विषयों में ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की सुविधा दी गई है। विद्यार्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर असाइनमेंट जमा करने होंगे।- अवधेश नारायण सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed