{"_id":"6ae4d585263769acdf04ccca","slug":"rain-causes-temperature-to-drop-farmers-concerns-grow-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-150891-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बारिश से तापमान गिरा, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बारिश से तापमान गिरा, किसानों की चिंता बढ़ी
Fri, 30 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर/खटीमा/मझोला। काशीपुर और खटीमा में शुक्रवार तड़के शुरू हुई बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस अचानक हुई बारिश से धान की कटाई कर रहे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
बारिश करीब चार बजे शुरू हुई और दोपहर तक कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। काशीपुर के शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब एक घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। सुबह छह बजे के बाद हल्की बौछारें पड़ती रहीं और दोपहर तक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास कराया है। दिनभर आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। खटीमा क्षेत्र में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। वहीं मझोला और जमौर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला के अनुसार, तापमान घटकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बताया कि शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
कई किसानों का खुले में पड़ा है धान, नुकसान का अंदेशा
अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की कटाई चल रही है और कई किसानों का धान खुले में पड़ा है। किसान रामअवतार सिंह ने बताया कि बारिश से धान भीगने से नुकसान की आशंका है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने अनाज को ढककर रखें। खटीमा में जिन किसानों की थोड़ी धान कटाई रह गई है, वे भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश से चिंतित दिखे।