फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested the seventh member of the cyber thug gang

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने साइबर ठग गैंग के सातवें सदस्य को किया गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the seventh member of the cyber thug gang
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में अ​भियुक्त से पूछताछ करते एसएसपी मिश्रा।
रुद्रपुर। एक व्यापारी से हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ठगों और खाता किराये पर देने वालों के बीच की कड़ी में शामिल था। पुलिस इस मामले में पूर्व में छह अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है और चार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को बताया कि शांति काॅलोनी निवासी व्यापारी हरबंस लाल ने 29 मई को पेटीएम से 54,999 रुपये की अवैध निकासी का केस दर्ज कराया था। जब मामले की छानबीन की गई तो खाते से निकाली गई राशि को देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित बैंकों के खातों में स्थानांतरित किया गया था। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग में शामिल लोगों को चिह्नित कर धरपकड़ करना शुरू किया था। पुलिस टीम ने 30 मई को मनोज सैनी और अजय सैनी निवासी काशीपुर, चार जून को पुष्पेंद्र ग्राम लौंगी कला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, सतपाल निवासी काशीराम नगर मझोली मुरादाबाद, विशुराज मौर्या निवासी मौहल्ला चौधरियान, बिजनौर, रितिक सोलंकी निवासी ग्राम कागारोल, थाना कागारोल, आगरा को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तों ने अपने साथियों रोहित कुमार निवासी मुरादाबाद, बसंत निवासी आगरा, रोहित सोनी व शेरू चौहान निवासी ग्वालियर के नाम बताए थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम रोहित कुमार, बसंत, रोहित सोनी और शेरू को चिह्नित करने में जुटी थी। टीम ने 11 जून को रामपुर रोड पर आर्क होटल के पास से अभियुक्त शैलेंद्र उर्फ शेरू चौहान निवासी इंदिरानगर, कुबेर आश्रम के सामने, थाना ठाकीपुर जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। वह प्राॅपर्टी, खनन का कारोबार करता है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस को जांच में राज नाम के युवक की लिप्तता की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed