फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PNB wall hacking attempt, stolen

पीएनबी की दीवार काटकर चोरी की कोशिश, मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
PNB wall hacking attempt, stolen
बाजपुर स्ट्रांग रुम में तोड़फोड़ को देखता बैंक कर्मी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/केलाखेडा। गांव बेरिया दौलत पुलिस चौकी से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार काटकर चोर अंदर घुस गए। कैश रूम तक पहुंचे चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इस पर चोर बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ एमसी बिन्जौला, थाना प्रभारी ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेरिया दौलत स्थित पीएनबी को शाखा प्रबंधक और स्टाफ बंद कर गए थे। शनिवार और रविवार का अवकाश होने पर सोमवार सुबह बैंक कर्मचारियों ने बैंक शाखा खोली। उन्हें प्राथमिक विद्यालय से सटी बैंक की दीवार कटी दिखाई दी तो कर्मचारी सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि बैंक के साइड की दीवार काटकर चोर अंदर घुसे। छत की फॉल सीलिंग तोड़कर चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर कैश रूम तोड़ नहीं पाए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
ग्रामीणों का कहना है कि बैंक के अंदर सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन मुख्य गेट पर कोई कैमरा नहीं लगा है। इससे साफ जाहिर है कि बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शाखा प्रबंधक महेंद्र कोटवाल की तहरीर पर धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि बैंक चोरी के मामले को लेकर तीन टीमें गठित की गई हैं, जो सबूत जुटाकर चोरों का पता लगाएगी।

बैंक में तैनात नहीं है सुरक्षाकर्मी
केलाखेड़ा। गांव बेरिया दौलत स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह कोटवाल ने बताया कि बैक में सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनाती नहीं है। बताते हैं कि बाजपुर क्षेत्र में अधिकतर बैंकों में सुरक्षा कर्मी नहीं है। कुछ बैंकों में सीसीटीवी खराब हैं।

बाजपुर के गांव बेरिया दौलत बैंक शाखा की काटी दीवार।

बाजपुर के गांव बेरिया दौलत बैंक शाखा की काटी दीवार।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed