{"_id":"6a63bbd71e134cba0d022d04","slug":"players-from-chandigarh-up-punjab-and-madhya-pradesh-dominated-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-144800-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चंडीगढ़, यूपी, पंजाब और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चंडीगढ़, यूपी, पंजाब और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Sat, 25 Jul 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही स्व. धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन चंडीगढ़, यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक-बालिका वर्ग में इन राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
देवभूमि शतरंज एसोसिएशन की ओर से हुई प्रतियोगिता में शुक्रवार को चंडीगढ़ के शशांक सिशान, दीक्षांत बंसल, यूपी के रवि प्रकाश, शिवाय सिंह, आकाश श्रीवास्तव, दिल्ली के आरव अरोडा ने अपने मुकाबले जीते। इसके अलावा दिल्ली के दीवान चावला, पश्चिम बंगाल के आर्यन, मध्यप्रदेश के शुभ खत्री, उत्तराखंड के त्रेयांश साहू आकाश, ध्रुवांश भट्ट, दिल्ली के नैतिक सेठी, पारितोष, अवनीश कुमार, यूपी के ओम चौहान 3.5 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, अरविंद, स्पेश कुमार, नीरज साह, मिताली, डॉ. सीमा सिंह, शादाब खान आदि मौजूद रहे। शनिवार को तीसरे दौर के मुकाबले होंगे। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और विजेताओं की घोषणा होगी।