{"_id":"6271762ecd72fb09821fb8d8","slug":"pipliya-shooting-four-accused-including-congress-leader-avinash-declared-as-prizes-kashipur-news-hld461463849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपलिया गोलीकांड: कांग्रेस नेता अविनाश समेत चार आरोपी इनामी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपलिया गोलीकांड: कांग्रेस नेता अविनाश समेत चार आरोपी इनामी घोषित
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में पुलिस कर्मियों को निर्देश देते डीआईजी नीलेश आनंद भरणे। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपलिया गोलीकांड: कांग्रेस नेता अवनीश समेत चार आरोपी इनामी घोषित
- 10 हजार के इनामी आरोपियों में से एक पहले हो चुका है गिरफ्तार
- डीआईजी बोले, कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। पिपलिया गोलीकांड में फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा सहित चार आरोपी इनामी घोषित किए गए हैं। इसमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मंगलवार को डीआईजी भरणे अचानक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पिपलिया गोलीकांड की समीक्षा की। पिपलिया गोलीकांड में 13 आरोपियों के नाम उजागर हुए हैं। इसमें से पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों, साथियों से संपर्क वालों के घरों पर दबिश दी जा रही है। वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। इधर, अविनाश शर्मा, विराट देवगन, प्रेम शर्मा की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये इनाम की घोषणा कर दी गई है। एक इनामी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे आरोपी अविनाश शर्मा के समर्थकों से पूछताछ की गई है। एकतरफा कार्रवाई के आरोप पर डीआईजी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। तथ्यों के आधार पर पुलिस गोली प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गोलीकांड में हुई कुलवंत सिंह की मौत के मामले में फॉरेंसिक जांच की जा रही है। गोलीकांड में फरार चल रहे आरोपियों का एनबीडब्ल्यू जारी हो गया, गैगस्टर की कार्रवाई की गई है।
इस मौके पर एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, विक्रम सिंह धामी, भगवान गिरी, गोस्वामी, अर्जुन गिरी गोस्वामी, प्रदीप कोहली, प्रकाश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन....03 केएसपी 17 पी....बाजपुर कोतवाली में पुलिस को निर्देश देते डीआईजी नीलेश आनंद भरणे