फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   picket against illegal mining continue 10 th days

खनन के विरोध में धरना दसवें दिन भी रहा जारी, आंदोलनकारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठाए सवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
picket against illegal mining continue 10 th days
फोटो.....काशीपुर के गुलजारपुर में धरने पर बैठे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। कोसी नदी से बेरोकटोक हो रहे अवैध खनन के विरोध में दसवें दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई न किए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाएं है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में सीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर बंजारी गेट से उपखनिज चोरी के मामले में जांच की मांग की है। आरक्षित वन क्षेत्र गुलजारपुर, सेमलपुरी, गांधीनगर खत्ता, जगतपुर, ब्रहमपुरी व पत्थरपुरी से जेसीबी मशीनों व डंपरों के द्वारा किए जा रहे खनन के विरोध में चल रहा धरना मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सपा अनुसूचित मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गविंद्र सिंह गवि ने वन विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी अवैध खनन पर अंकुश नही लगा पा रहा है। खनन से हजारों एकड वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालते हुए अपना पल्ला छुडाने में लगे है। उन्होंने बंजारी गेट के स्टोन क्रेशरों की जांच कराए जाने की मांग को फिर से दोहराया। धरने पर बैठने वालों में अमित कुमार, उदयराज, लज्जावती, विनीत, दीपा रानी, विपिन सिंह आदि थे। इंसेट- कोसी नदी में छापा, दो जेसीबी व दो डंपर पकडे काशीपुर। अवैध खनन की शिकायत पर कुंडेश्वरी चैकी पुलिस ने ग्राम जुड़का स्थित कोसी नदी में छापा मारा। चैकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान नदी में अनाधिकत रूप से खनन कर रहे दो डंपर व दो जेसीबी मशीनें कब्जे में लेकर सीज की गई। इस दौरान वहां खनन कार्य में लगे लोग पुलिस की टीम को देख भाग खडे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed