फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Petrol beyond 100, Congress demonstrated

पेट्रोल 100 रुपये के पार, क्रिकेट बेट उठाकर जनता का अभिवादन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Petrol beyond 100, Congress demonstrated
दिनेशपुर के जयनगर नंबर 4 स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। इससे मध्यम और आम वर्ग के लोगों को झटका लगा है। खाद्य पदार्थों और रसोई के बढ़ते दामों के बाद अब पेट्रोल के दाम 100.65 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा डीजल के दाम भी 94.23 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव किशोर कुमार के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने जयनगर नंबर चार स्थित पंप पर पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। किशोर ने क्रिकेट पैड पहनकर पेट्रोल का शतक होने पर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार काबिज हुई थी। लेकिन आज यहीं मोदी सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम में बेहताशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्यवृद्धि पर सरकार अंकुश लगाने में फेल साबित हुई है। खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार की नीतियां सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली हैं। वहां नीतीश चौहान, लवलेश सिंह, मनदीप लांबा, मनोज चौहान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगल सिंह, भानु सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed