फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People shout slogans against Pakistan and terrorism

पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लोगों ने नारे लगाए

Thu, 28 Feb 2019 01:08 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 28 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
People shout slogans against Pakistan and terrorism
दिनेशपुर में तिरंगे के साथ नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को खत्म करने पर खुशी जताई। पंचायत के लोगों ने शहीद स्मारक के पास आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। 
विज्ञापन

पंचायत प्रांतीय सह संगठन मंत्री लाखन सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। कहा कि सीमा पर देश की रक्षा के लिए दिन रात जान जोखिम में डालकर तैनात सेना के साथ ही हमारा भी कर्तव्य है कि संदिग्धों पर नजर रखी जाए। विदेशी वस्तुओं को खरीदने के बजाय स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, जो हमारे देश के शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

वहां जिला संयोजक दीपेश गंगवार, सुधीर देवल, विजय वाजपेई, प्रभाकर, रोहित श्रीवास्तव, रोहित गुलदार, विश्वजीत विश्वास, धीरज सिंह, राधे राजा, हरदीप सिंह, सुनील सनातनी थे।
विज्ञापन


पीओके में एयर स्ट्राइक पर पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी
शांतिपुरी/दिनेशपुर/किच्छा। भारतीय वायु सेना ने पीओके में घुसकर आतंकवादी कैंपों को तबाह करने की कार्रवाई पर पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर दो मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लोगों ने नारे लगाए। पूर्व सैनिकों ने मिठाई बांटी। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष डीडी उपाध्याय, देवेंद्र सिंह कोरंगा, कल्याण सिंह रौतेला, आरएस कार्की, एमसी कुंवर, पीसी जोषी, दीवान गिरी, डीएन पांडे, तेजू बिष्ट, एलएस कोरंगा, बीडी पांडे, प्रमोद बोरा, किशोर कोरंगा, पीएस दानू आदि थे।

इधर, दिनेशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों के लोग पुलिन बाबू चौक में एकत्र हुए। उन्होंने वायुसेना की कार्रवाई के समर्थन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद में उन्होंने तिरंगे के साथ जुलूस निकाला, जो सुभाष चौक पहुंचा। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, विजय मंडल, प्रोजित मंडल, भोला शर्मा, रवि सरकार, रोहित मंडल, काजल राय, सुकुमार सरकार, सुनीला मिस्त्री, रमेश कोश्यारी, तरून मंडल, भवेष हाल्दार, विकास सरकार मौजूद थे। 


इधर, किच्छा में नगर के दस्तावेज लेखकों ने आतंकियों के खात्मे पर हर्ष जताया और सभी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। यहां पर जीवन चंद जोशी, बृजनंदन शर्मा, रेवाराम गंगवार, शकील अहमद, हरीशंकर जोशी, केके कश्यप, सुखवीर सिंह, रमाकांत शर्मा, अनिल कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed