{"_id":"61dc8abacc25033c521ac100","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld450578726","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले रुद्रपुर का माहौल बिगाड़ने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले रुद्रपुर का माहौल बिगाड़ने की साजिश
विज्ञापन
रुद्रपुर आवास विकास में मौके पर इकट्ठा लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चुनाव से पहले शहर का माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश के तहत रविवार रात किसी समय आवास-विकास क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में दो पशुओं को काट डाला गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्लाट में कटे शव मिलने से लोगों में उबाल आ गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे के दौरान स्थिति तब ज्यादा बिगड़ती नजर आई जब कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर विधायक राजकुमार ठुकराल भड़क गए और पुलिस से हाथ छुड़ाकर गालीगलौज करते हुए उनकी ओर बढ़ चले। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू किया।
बवाल बढ़ने की आशंका पर एक बार तो डीएम ने इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के लिए मोबाइल कंपनियों से बात भी कर ली थी लेकिन दोपहर तक मामला शांत होने पर इंटरनेट पर प्रतिबंध का आग्रह वापस ले लिया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आवास-विकास चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। देर शाम कुमाऊं कमिश्नर और डीआईजी ने भी मौका मुआयना किया।
आवास-विकास क्षेत्र में गगन ज्योति बरातघर के सामने खाली प्लाट है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गैस सिलिंडर बांटने वाले को प्लाट में दो पशुओं के शव दिखे। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। थोड़ी ही देर में यह खबर सोशल मीडिया समूहों में साझा होने लगी। इसके बाद वहां स्थानीय नेता और संगठन के लोग पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विकास शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, मीना शर्मा आदि पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद भी लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। इस बीच कांग्रेस नेता की भाजपा पर टिप्पणी से विधायक राजकुमार ठुकराल आपा खो बैठे। पुलिस अधिकारियों के सामने ही वह कांग्रेस नेता अनिल शर्मा की ओर लपके। लोगों ने किसी तरह उनको शांत कराया। कांग्रेस नेता ने विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया लेकिन विधायक ने आरोपों को निराधार बताया।
उधर, हंगामा कर रहे लोगों ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय थाने और चौकी की फोर्स बुला के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, सीओ ऑपरेशन परवेज सहित कई थानों के अधिकारी मौके पर जमा हो गए।
वहीं गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड के कुमाऊं प्रभारी तेज कुमार आर्य भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि मांस की सैंपलिंग कर परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। स्थानीय निवासी आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस ने गठित कीं 10 टीमें
मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 10 टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिसमें रात से लेकर सुबह तक की गतिविधियां देखी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लग रहीं हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। सीओ ऑपरेशन परवेज ने बताया कि तेजी से मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी में दो लोग दिखे मवेशी ले जाते हुए
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को दो लोग दो मवेशियों को ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई है।
मौके पर ही पोस्टमार्टम करने की मांग उठी
लोग मृत पशु के शव का पोस्टमार्टम मौके पर ही करने की मांग कर रहे थे। फिलहाल पुलिस की मदद से दोनों शवों को पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि दोनों में से एक मादा और एक नर पशु है। पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही है।
जरूरत पड़ी तो बाधित किया जा सकता है इंटरनेट
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने भी आवास-विकास स्थित घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम हर एंगल से मामले को खंगालने में लगी हुई है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात सामान्य हैं। यदि जरूरत पड़ी तो इंटरनेट सेवा भी बाधित की जा सकती है।