फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

मनरेगा मजदूरी न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
People protested
खटीमा में ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते खिलड़िया के ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
मनरेगा मजदूरी न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बीडीओ एनसी उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर जल्द मजदूरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायल खिलड़िया के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों से तालाब, नाला एवं सीसी रोड निर्माण में कार्य कराया गया था। 18 माह से अधिक समय होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। मजदूरी न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कर शीघ्र मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में देवकी देवी, नीतू देवी, कमलावती, छोटे लाल, निर्मला, रेखा देवी, सुनील कुमार, संजय कुमार, पुष्पा, फूला देवी, अनिल कुमार, नंद कुमार आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed