फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against electricity problem.

बिजली आपूर्ति ठप होने से बेहाल नगरवासी धरने पर बैठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
People protested against electricity problem.
चार दिन से नगर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप होने से नगरवासियों का पारा चढ़ गया। पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में नगरवासियों ने आधी रात को ही ऊर्जा निगम दफ्तर घेर लिया और जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आए अंधड़ से नगर के साथ ही आसपास के गांवों में करीब 200 बिजली के पोल गिरने और कई ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। 24 घंटे में विभागीय कर्मचारियों ने नगर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी लेकिन आधे हिस्से में रविवार की रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रविवार की आधी रात पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में नगरवासियों ने यूपीसीएल के दफ्तर का घेराव किया। उन्होंने निगम पर बिजली आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि वार्ड संख्या एक, दो, छह, दस व 13 में आपूर्ति न होने से आमजन परेशान हैं। दुबे ने बताया कि उन्होंने निगम के ईई और एसडीओ से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन दोनों अधिकारियों के फोन बंद थे। मौके पर पहुंचे लाइनमैन महिपाल चौहान ने जेई महेंद्र से बात कराई। जेई ने फॉल्ट सही कराकर रात को ही आपूर्ति सुचारु कराई। इसके बाद नगरवासियों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, दीपक बिष्ट, गिरीश बोरा, मोहित भटनागर, नरेंद्र मालीवाल, अजय शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, शोभित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed