फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People participated in party

हरदा की पार्टी में पहाड़ से लेकर तराई तक का जायका

Mon, 31 Dec 2018 12:41 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Published by: विपिन कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
People participated in party
माल्टा बांटते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : Amar ujala
पूर्व सीएम हरीश रावत की सने हुए नींबू और गुड़-चाय पार्टी में पिथौरागढ़ से लेकर तराई के कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों ने शिरकत की। पार्टी में ठेठ पहाड़ी अंदाज में सने हुए नींबू, माल्टा, नमक और पकौड़ी तो तराई के गुड़ और कचरी का स्वाद भी शामिल रहा। इसके साथ ही विदेशी फल कीवी को भी परोसा गया। हरदा ने अपने बेटे आनंद की ओर से चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम को भी पार्टी से जोड़ा। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हुई इस नींबू पार्टी को हरीश रावत के लोकसभा सीट पर ठोस दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


किच्छा रोड स्थित लेक पैराडाइज में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुए कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए नीबू पार्टी का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं और जनता के लिए सने हुए नींबू और जसपुर की कचरी के स्टॉल लगाये। अल्मोड़ा का नमक, किच्छा का गुड़ और पिथौरागढ़ का माल्टा भी परोसा गया। हरदा ने लोगों को स्वयं माल्टा और कीवी बांटे और उन्हें नववर्ष, मकर संक्रांति, लोहड़ी और 26 जनवरी की अग्रिम बधाई दी। नववर्ष को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। नींबू पार्टी के बहाने लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल का जवाब देते हुए हरदा ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। वह पहाड़ और तराई के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम कर रहे हैं। जल्द ही देहरादून और कोटद्वार में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
रुद्रपुर। हरदा की पार्टी में पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान, नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, हेमेश खर्कवाल, ललित फर्स्वाण, नारायण पाल, दान सिंह भंडारी, प्रेमानंद महाजन, किच्छा पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, खजान पांडे, हुकुम सिंह कुंवर, हरेंद्र बोरा, वैध बालेंदु प्रकाश, संध्या डालाकोटी, जगदीश तनेजा, वीरेंद्र रावत, आनंद रावत, कमान सिंह धामी, मीना शर्मा, हरीश अरोरा, सुशील गाबा, हरीश मेहता, मौलाना जाहिद रजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कई चेहरे रहे गायब 
रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव की पार्टी में जिले के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी नदारद रहे। पूर्व सांसद केसी बाबा, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, हरीश पनेरू, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में नजर नहीं आए। 


एक्सीडेंटल नहीं एक्सीलेंट प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह 
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता की नजर में मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल नहीं बल्कि एक्सीलेंट प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके  कार्यकाल में मोबाइल क्रांति, आईटी सेक्टर और उद्योगों को बढ़ावा मिला था। मनरेगा और आरटीआई कानून जनता को मिला था। यदि मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं तो देश की जरूरत यही है। जनता को डिजाइन और डिजाइनर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed