फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hailstorm ruins farmers' hard work: Hundreds of acres of paddy crop destroyed

ऊधमसिंह नगर: ओलावृष्टि ने बर्बाद की किसानों की मेहनत, सैकड़ों एकड़ धान की फसल तबाह; मंडियों में भीगा अनाज

Sat, 10 Oct 2026 04:52 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 04:52 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गदरपुर, रुद्रपुर समेत कई क्षेत्रों में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। खेतों में तैयार फसल बर्बाद हो गई, जबकि मंडियों में रखा धान भीग गया।

विज्ञापन
Hailstorm ruins farmers' hard work: Hundreds of acres of paddy crop destroyed
केलाखेड़ा गांव भव्वा नगला में खेत में आंधी और बारिश से गिरी गन्ने की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

आसमां से बरसी आफत ने किसानों की मेहनत बर्बाद कर दी। हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में तैयार सैकड़ों एकड़ धान की फसल झड़कर और टूटकर नष्ट हो गई है। मंडियों में पड़ा धान भीग गया है। तेज हवा से कई भारी भरकम पेड़ जमींदोज हो गए।

विज्ञापन

शुक्रवार को आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से गदरपुर के ग्राम बराखेड़ा, नारायणपुर दोहरिया, रामकोट नंबर छह, मुकुंदपुर डेरा, सरदार नगर, बलखेड़ा, गोपाल नगर, बलराम नगर, सुखशांति नगर, चमनगंज, नंदपुर, खेमपुर, खानपुर पश्चिम सहित तमाम गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल नष्ट हो गई।

विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर के साथ प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही है। एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में राजस्व कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा के चलते हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर के बगवाड़ा, लखदेवा, अलखदेवी, हरिदासपुर, बरीराई, पिपलिया नंबर एक, हरदासपुर, आनंद खेड़ा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश से भारी नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों का पीड़ा जानी। किच्छा और रुद्रपुर की बगवाड़ा मंडी में पड़ा किसानों का कई क्विंटल धान भीग गया।

पेड़ गिरने से दो कारें दबीं, सीड प्लांट की छत उड़ी
तेज हवा से अटल उत्कृष्ट जीआईसी गदरपुर में 25 से अधिक पेड़ गिर गए। परिसर में स्थित उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय की छत पर भारी भरकम यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे मुख्य द्वार पर आवाजाही बाधित हो गई। वहीं कॉलेज के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन भारी भरकम पेड़ से दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। वार्ड आठ में कब्रिस्तान और मस्जिद के परिसर में कई पेड़ और खंभे गिर गए। वहीं बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली परिसर में पेड़ की टहनी कार पर गिर गई। गूलरभोज रोड पर सुख शांति नगर के पास कई पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। ग्राम गोपाल नगर में सिद्धिविनायक सीड प्लांट की छत उड़ने से बारिश का पानी रुकने से लाखों का गेहूं के भीग गया।

गदरपुर बाईपास मार्ग पर ओलों के ढेर देखने उमड़े लोग

गदरपुर बाईपास मार्ग पर दिनेशपुर अंडरपास के पास ओलों का ढेर दिखा। इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने मोबाइल से बर्फ के गोले नुमा ओलों को हाथों में लेकर सेल्फी ली और वीडियो भी बनाए।

गदरपुर क्षेत्र में तेज हवा और ओलावृष्टि से किसानों, व्यापारियों व आम लोगों को जो नुकसान हुआ है उसका तत्काल आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। ताकि प्रभावितों को समय से मुआवजा प्रदान किया जा सके। - अजय भट्ट, सांसद

भारी बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। अन्नदाता कहलाने वाला किसान एक-एक दाने के लिए मोहताज हो गया है। - सलविंदर सिंह कलसी, प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू (अराजनैतिक) 

ओलावृष्टि ने धान की बालियां को नष्ट कर दिया है। मेरी सात एकड़ धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी जो पूरी तरह नष्ट हो गई है। - हरजिंदर सिंह, किसान, गदरपुर

 समय से धान खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार राइस मिलर्स की समस्या का समाधान नहीं कर सकी। क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं हो रही। पहले सिस्टम और अब मौसम से किसान को दोहरी मार पड़ी है। - विक्रमजीत सिंह, किसान, रुद्रपुर

शुक्रवार देर रात तक गदरपुर और बाजपुर में नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। ओलावृष्टि से खेतों में तैयार धान की फसल को शतप्रतिशत नुकसान होने की आशंका है। टीमों की ओर से आकलन के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। - वीके यादव, मुख्य कृषि अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed