फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People of a society superior society met MP

सांसद से मिले एक समाज श्रेष्ठ समाज के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
People of a society superior society met MP
शक्तिफार्म में बैठक करते बंगाली समुदाय के लोग। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। बंगाली संगठन की तीनों इकाई की बैठक में बंगाली समुदाय के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को संघर्ष की रणनीति बनाने एवं पिछले पांच वर्षों से लंबित बंगाली कल्याण समिति के प्रांतीय संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समुदाय हित में कार्य करने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित बंग भवन में बंगाली कल्याण समिति, बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति एवं बंगाली छात्र व युवा संगठन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को प्रदेश व केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा अब संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। पिछले पांच वर्षों से लंबित बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश संगठन के जल्द चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि प्रदेश संगठन के चुनाव को लेकर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से बंगाली समुदाय के जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य व पदाधिकारी राजनीति न करें। प्रदेश संगठन का चुनाव समिति के संवैधानिक नियम के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन

बांग्ला संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। बंगाली छात्र एवं युवा संगठन के क्षेत्रीय संगठन के पुनर्गठन के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया। इसमें जयंत मंडल, दिनेश दास, पवित्र बावली, प्रियजीत राय, प्रकाश राय, राजेश नंदी आदि को मनोनीत किया गया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन संभू साना ने की। वहां नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म, बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णपद मंडल, उत्तम अचार्य, रविंद्र सिंह, बंगोंभाषी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय, तारक मंडल, विधान दास, केपी मंडल, रविंद्र खान, संजय बाछाड़, किशोर राय, देबू मंडल, रमेश राय, विष्णुपद प्रमाणिक, सब्यसाची हालदार, सुबल बिस्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed