{"_id":"67fc0a34dc198b5909005b09","slug":"people-face-the-problems-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108950-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राजीव नगर मार्ग पर पेयजल लाइन लीक होने से कीचड़ की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राजीव नगर मार्ग पर पेयजल लाइन लीक होने से कीचड़ की समस्या
Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। राजीव नगर मार्ग पर पिछले कई दिनों से पेयजल लाइन लीक होने से कीचड़ की समस्या बन रही है। बीच सड़क पर गड्ढे में पानी भरने से आवाजाही में असुविधा होने के साथ ही लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
राजीव नगर में नई पेयजल लाइनें बिछाई जा रही हैं। टेस्टिंग के दौरान कई स्थानों पर लीकेज की समस्या आई थीं, जिन्हें कुछ जगह सही कर दिया गया है। अभी भी कुछ स्थानों पर लीकेज हो रही है। राजीव नगर चौराहे से लोहियाहेड मार्ग को जाने वाले मार्ग में कई दिनों से पेयजल लाइन लीक होने से पानी गड्ढे में भरने के साथ ही सड़क पर आ रहा है। इससे आवाजाही में लोगों को असुविधा हो रही है। पूर्वांचल सेवा समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह बताते हैं कि इसकी शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड 15 के सभासद आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।