{"_id":"67bb70d7a0ac2fc18c037999","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-123648-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो माह बाद भी प्रभारी प्रधानाध्यापक नहीं हो सकी रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो माह बाद भी प्रभारी प्रधानाध्यापक नहीं हो सकी रिलीव
Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। निलंबन बहाल होने पर राउप्रावि पैगा की प्रभारी प्रधानाध्यापक दो माह बाद भी बाजपुर के लिए रिलीव नहीं हो सकीं। शिक्षिका अवकाश पर चल रही हैं। विभागीय अधिकारी आदेश में गलती होने की बात कर रहा है। संशोधन के बाद नया आदेश जारी होने पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
13 जुलाई को भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री तेजपाल सिंह ने जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को शिकायती पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि राउप्रावि पैगा की व्यवस्थाओं को देखा था। इस दौरान रजिस्टर में छात्र-छात्राएं पंजीकरण के हिसाब से कम पाए गए थे। उन्होंने अधिक छात्र संख्या दर्शाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर गायब रहने का भी आरोप लगाया था। इससे पठन-पाठन कार्य प्रभावित होने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने की संभावना है। इसका संज्ञान लेकर विभाग ने उन्हें निलंबित कर उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। मामले की जांच बीईओ रुद्रपुर ने की। 10 दिसंबर को प्रकरण की जांच आख्या में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की गई। 20 दिसंबर को डीईओ बेसिक हरेंद्र मिश्रा ने निलंबन बहाल कर उन्हें रापूमावि जोगीपुरा बाजपुर स्थानांतरित करने निर्देश जारी किए थे।
इस प्रकरण में डीईओ का दूसरा आदेश आया है। पैगा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मेडिकल लीव पर चल रही है। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
- धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी बीईओ काशीपुर