{"_id":"67a7a794ee6cbe82cc023ef7","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-122989-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डेढ़ माह बाद भी काशीपुर में नहीं सौंपा जा सका कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डेढ़ माह बाद भी काशीपुर में नहीं सौंपा जा सका कार्यभार
Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सहायक नर्सिंग अधीक्षक को पदोन्नति के डेढ़ महीने बाद भी कार्यभार नहीं मिल सका है। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही कार्य का जिम्मा सौंपने की बात कर रहे हैं।
11 दिसंबर को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से काशीपुर सरकारी अस्पताल समेत प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में तैनात 35 वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। विभाग ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी से सहायक नर्सिंग अधीक्षक बनने वाली कर्मियों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। पदोन्नति के फलस्वरूप तैनाती के आदेश अलग से निर्गत करने की बात कही थी। दो महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी तक काशीपुर सरकारी अस्पताल में तैनात माया देवी को अभी तक कार्यभार नहीं सौंपा गया है।
सीएमएस डॉ. राजीव पुनेठा ने बताया कि वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी की पदोन्नति हुई है। शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण कराने का प्रयास किया जाएगा।