{"_id":"6112c9548ebc3eb3e5187d0e","slug":"people-face-problems-for-vaccination-rudrapur-news-hld4341457185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
पंतनगर टीकाकरण केंद्र पर चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। सुनसान पड़े रहने वाले पंतनगर वैक्सीनेशन सेंटर पर अब सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती है, हालांकि उन्हें अव्यस्थाओं से भी दो चार होना पड़ता है, लेकिन जागरूक लोग घंटों इंतजार के बाद भी वैक्सीन लगवाकर जा रहे हैं।
कोविड टीकाकरण के लिए पंतनगर विवि चिकित्सालय को वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा कर्मियों की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की टीम यहां वैक्सीन लगा रही है। भीड़ अधिक होने के कारण टीकाकरण मंगलवार को आठ बजे ही शुरू करना पड़ा।
दोपहर की चिलचिलाती धूप में लाइन में घंटों खड़े महिलाएं व पुरुष अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीच-बीच में वैक्सीन की आपूर्ति बाधित होने के बावजूद अभी तक लगभग 20 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
मंगलवार को 1300 लोगों के लिए पहली व 200 लोगों के लिए दूसरी डोज मिली है। डोज उपलब्ध होने पर चार बजे के बाद भी यदि लोग आएंगे तो उनका टीकाकरण किया जाएगा। वहां पर डॉ. पंकज अग्रवाल, राजेश कार्की, सुषमा यादव, आशा देवी, पुष्पा जोशी, गगन गुणवंत, रवि सिंह आदि थे। (संवाद)