फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People demand to solve the problem.

जलाशय का जलस्तर कम करने को लेकर एसडीओ को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
People demand  to solve the problem.
नानकमत्ता सिंचाई विभाग के एसडीओ का घिराव करते किसान। - फोटो : SITARGANJ
नानकसागर जलाशय का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन दलदल में बदल गई। गांव के किसानों ने बैराज पहुंचकर एसडीओ का घेराव किया और जलाशय का जलस्तर कम करने की मांग की। एसडीओ ने किसानों की समस्या से अधीक्षण अभियंता को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नानकसागर जलाशय के किनारे बसे ग्राम बिसौटा, भड़ाभुड़िया तथा फुलैय्या के दर्जनों किसान नानकसागर बैराज पर बने कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कार्यालय में मौजूद सिंचाई विभाग बरेली के एसडीओ रविंद्र कुमार का घेराव कर जलाशय का जलस्तर कम करने की मांग की। किसानों का आरोप था कि जलस्तर बढ़ने से जलाशय के सीपेज का पानी उनके खेतों को दलदल बना रहा है। इससे किसान खेतों में खड़ी धान की फसल नहीं काट पा रहे हैं। धान की फसल देरी से कटने से गेहूं की बुवाई में भी देरी हो जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जलाशय का जलस्तर अभी सामान्य से नीचे 703.60 फुट पर है। पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर वर्षा होने के चलते जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है। पहाड़ों पर व्यापक वर्षा के चलते जलाशय का जल स्तर बनाए रखने के लिए से आठ हजार क्यूसेक जल की निकासी की जा रही है। उन्होंने किसानों की मांगों से उच्चाधिकारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया। वहां अमृतपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, भजन सिंह, तेजपाल सिंह, जसवीर सिंह, प्रीतम सिंह, दलीप सिंह, सुरेश सिंह राणा, लाखन सिंह राणा, आसाराम, राजकुमार, घनश्याम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैमपार के गांवों में बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा
सितारगंज। क्षेत्र में भारी बारिश से डैमपार के विभिन्न गांवों में क्षति से किसान परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के जिला महामंत्री बिशन दत्त जोशी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।

एसडीएम तुषार सैनी को दिए ज्ञापन में जोशी ने कहा कि भारी वर्षा के कारण डैमपार के ग्राम गिधौर, देवीपुरा, ऐंचता, बिही, ज्ञानपुर गौढ़ी, चेतुआखेड़ा में कई कच्चे घर ढह गए। खेतों में भारी जलभराव हो गया। इससे गांव के लोगों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात से फसलों को धभारी नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम से किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने व नानकमत्ता डैम का जलस्तर भी कम कराने की मांग की। संवाद

सितारगंज में एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन देते आप के जिला महामंत्री बिशन दत्त जोशी।

सितारगंज में एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन देते आप के जिला महामंत्री बिशन दत्त जोशी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed