फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paultry Farming in Rudrapur

अब सामान्य जाति के लोग भी कर सकेंगे बैकयार्ड कुक्कुट पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paultry Farming in Rudrapur
रुद्रपुर। अब सामान्य जाति के लोगों को भी बैकयार्ड कुक्कुट पालन में लाभ दिया जाएगा। अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से सामान्य जाति के लोगों को 50-50 निशुल्क चूजे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों को लाभ दिया जाता है। विभाग की ओर से पहली बार जिला योजना से सामान्य जाति वर्ग के लोगों को निशुल्क चूजे वितरित करने के लिए बजट की मांग की गई है। योजना के तहत जिलेभर में सामान्य जाति के 300 पशुपालकों को लाभ दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने जिला योजना मद में सात लाख पांच हजार रुपये की मांग की है। प्रत्येक पशुपालकों को बैकयार्ड कुक्कुट पालन के लिए 50 चूजों के साथ ही एक जाली व दाने का पैकेट दिया जाएगा। विभाग की ओर से जिले में इस बार 600 पशुपालकों को बैकयार्ड कुक्कुट पालन में लाभ देने की योजना बनाई गई है। इसमें 300 एससी-एसटी व 300 सामान्य जाति के लोग शामिल हैं। चूजे वितरित करने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से जिला योजना में 14 लाख 10 हजार रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

वन राजा चूजों से करेंगे स्वरोजगार
रुद्रपुर। पशुपालन विभाग के सहायक पशु चिकित्साधिकारी केके जोशी ने कहा कि लाभार्थियों को वन राजा (क्रोइलर) चूजे वितरित किए जाएंगे। यह चूजे रंग-बिरंगे होते हैं। रुद्रपुर में स्थित सरकारी हैचरी में ही हैचिंग की जाती है। जल्द ही पशुपालकों को स्वरोजगार करने के लिए चूजे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed