फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parle workers start strike

पारले श्रमिकों की हड़ताल शुरू

Tue, 19 Jan 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन

पारले के श्रमिकों ने दस माह बीत जाने के बाद भी मांग पत्र में कार्रवाई न करने और प्रबंधन पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी। श्रमिकों ने सिडकुल से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सोमवार को श्रमिक पारले बिस्किट कम्पनी प्रा. लि. सिडकुल में एकत्र हुए यहां उन्होंने हड़ताल की घोषणा की और कम्पनी के बहार प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रमिकों ने सिडकुल से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन कर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट में हुई सभा में पारले मजदूर संघ के अध्यक्ष वीरपाल ने कहा कि पारले के श्रमिक बहुत कम वेतन में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


फैक्ट्री प्रबंधन ने औद्योगिक विवाद के चलते 11 श्रमिकों को निकाल दिया। 11 श्रमिकों की बहाली के लिए यूनियन ने 27 मार्च को प्रबंधन को पत्र भेजा लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों का शोषण कर रही है, चार वर्षों से कार्यरत श्रमिकों का वेतन नहीं बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंपनी के प्रमोद तिवारी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर यूनियन ने कई बार प्रबंधन, श्रम विभाग और प्रशासन को मांग पत्र दिया। लेकिन हर बार हुई वार्ता कंपनी प्रबंधन के हठधर्मिता के चलते विफल हो गई। इसके बाद भी यूनियन ने मांगों पर उचित कार्रवाई के लिए प्रबंधन को समय दिया।

लेकिन प्रबंधन ने एक बार भी श्रमिकों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए मजबूरवश श्रमिकों को तय समय के अनुसार हड़ताल करनी पड़ी। फैक्ट्री के श्रमिक सुनील पांडे ने कहा कि पारले प्रबंधन सिडकुल में औद्योगिक अशांति फैलाना चाहता है। इसलिए प्रबंधन उनकी जायज मांगों में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके बाद श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

 इसके बाद श्रमिकों ने 7 सूत्रीय ज्ञापन की कॉपी जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता को सौंपी। जिसमें निकाले गये श्रमिकों की बहाली, वेतन बढ़ोत्तरी, सुविधाएं देने, अवकाश, काटी गई सुविधाओं की बहाली, नियमितिकरण, श्रम कल्याण वेलफेयर मांगें शामिल थी।


इस दौरान महामंत्री लक्ष्मी दत्त भट्ट, सुनील पांडे, वीरपाल, देवेंद्र ति वारी, दिनेश बोव्रा, उपेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, दिवाकर, बलवंत सिंह, प्रकाश तिवारी, दिनेश, इरशाद सहित कई श्रमिक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed