{"_id":"620fe90f425af9682b715c95","slug":"park-will-be-upgraded-by-18-lakhs-khatima-news-hld454104140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में अठारह लाख की लागत से पंडित दीनदयाल पार्क का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में अठारह लाख की लागत से पंडित दीनदयाल पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
खटीमा में पुरानी तहसील में निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल पार्क। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। निमार्णाधीन पंडित दीनदयाल पार्क नगर की सुंदरता बढ़ाएगा। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग 18 लाख की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। काम पूरा करने के लिए ढाई माह का समय दिया गया है।
पुरानी तहसील परिसर से लगे पुलिस चौकी बाजार एवं उत्तराखंड जल संस्थान कैंपस के बीच पार्क बनाया जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी भट्ट बताते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क लगभग ढाई माह में पूरा हो सकेगा, इसके लिए निर्माण कार्य पर नजर रखी जा रही है।
अवस्थापना निधि से निमार्णाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के ऊपरी भाग में पंडित उपाध्याय की प्रतिमा लगाई जाएगी। सीढ़ीदार कैंपस में हरियाली और फुलवारी की जाएगी। सीढ़ियों में पत्थर एवं टायल बिछाए जाएंगे। निर्माणकार्य की देखरेख में जुटे प्राधिकरण के सहायक अभियंता उमापति भट्ट एवं रमेश जोशी का कहना है कि निर्धारित समय में काम पूरा कर लिया जाएगा।

खटीमा में पुरानी तहसील परिसर में बनने वाले पंडित दीनदयाल पार्क का डेमों। संवाद- फोटो : KHATIMA
विज्ञापन