फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Park will be upgraded by 18 lakhs.

खटीमा में अठारह लाख की लागत से पंडित दीनदयाल पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Park will be upgraded by 18 lakhs.
खटीमा में पुरानी तहसील में निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल पार्क। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। निमार्णाधीन पंडित दीनदयाल पार्क नगर की सुंदरता बढ़ाएगा। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग 18 लाख की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। काम पूरा करने के लिए ढाई माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

पुरानी तहसील परिसर से लगे पुलिस चौकी बाजार एवं उत्तराखंड जल संस्थान कैंपस के बीच पार्क बनाया जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी भट्ट बताते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क लगभग ढाई माह में पूरा हो सकेगा, इसके लिए निर्माण कार्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अवस्थापना निधि से निमार्णाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के ऊपरी भाग में पंडित उपाध्याय की प्रतिमा लगाई जाएगी। सीढ़ीदार कैंपस में हरियाली और फुलवारी की जाएगी। सीढ़ियों में पत्थर एवं टायल बिछाए जाएंगे। निर्माणकार्य की देखरेख में जुटे प्राधिकरण के सहायक अभियंता उमापति भट्ट एवं रमेश जोशी का कहना है कि निर्धारित समय में काम पूरा कर लिया जाएगा।

खटीमा में पुरानी तहसील परिसर में बनने वाले पंडित दीनदयाल पार्क का डेमों। संवाद

खटीमा में पुरानी तहसील परिसर में बनने वाले पंडित दीनदयाल पार्क का डेमों। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed