{"_id":"69b1adca76860f263107ca59","slug":"para-badminton-player-harshit-rajput-won-bronze-medal-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138294-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित राजपूत ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित राजपूत ने जीता कांस्य पदक
Wed, 11 Mar 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
हर्षित राजपूत, खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रदेश के उभरते हुए पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित राजपूत ने एसएच 6 कैटेगरी के मेंस डबल्स मुकाबले में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। हैदराबाद में चल रही राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षित ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।
शुरुआती मुकाबलों से उन्होंने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि कड़े मुकाबले में उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन तीसरे स्थान के मुकाबले में वापसी करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उनकी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद हर्षित ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।