फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar University Closed

पंत विवि 30 तक बंद, छात्रावास तत्काल प्रभाव से खाली कराने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar University Closed
रुद्रपुर मेडिकल के सैंपलिंग सेंटर में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। केवल शोध छात्र ही शोध कार्यों के लिए चीफ वार्डन (अधिष्ठाता महाविद्यालय) की स्वीकृति पर छात्रावासों में रुक पाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुई कुलसचिव व अधिष्ठाताओं की बैठक में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिए गए। इसके तहत विवि के सभी छात्रावास तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को विश्वसरैया भवन के 178 छात्रों के सैंपल लिए थे। इनमें बड़ी संख्या में छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते जिले के स्टेडियम बंद
रुद्रपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जिले के काशीपुर व रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए फिर से ताला लग गया है। रुद्रपुर स्टेडियम स्थित राज्य के एकमात्र बालक एथलेटिक्स छात्रावास से खिलाड़ी घर जाने लगे हैं। रविवार को चमोली और पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों के जाने के बाद छात्रावास में भी ताला लग जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि खिलाड़ियों के हित के लिए स्टेडियम व छात्रावास को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अटरिया मेले में कोरोना का साया
रुद्रपुर। प्रसिद्ध चैती मेले के बाद अब अटरिया मेले पर भी कोरोना का साया पड़ा है। कोरोना काल में पिछली बार की तरह इस बार भी अटरिया मेले का आयोजन नहीं हो सकेगा। भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से मंदिर में दर्शन करने के लिए अनुमति दी गई है। मंदिर परिसर में केवल 25 दुकानें ही लगेंगी। एक बार में 50 भक्तों को मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

श्री अटरिया देवी वैष्णों धर्मसभा के मेला प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार मेला लगाना संभव नहीं है। भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मेला न लगाकर सिर्फ माता के दर्शन व माता के प्रसाद के लिए 25 दुकानें लगाई जाएंगी। 20 अप्रैल को माता का डोला रम्पुरा से जगतपुरा अटरिया मंदिर के लिए प्रस्थान किया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 200 व्यक्ति को सकते हैं। लेकिन मंदिर प्रबंधन की ओर से शोभा यात्रा के दौरान माता के डोले में 200 से भी कम लोगों को शामिल किया जाएगा। इधर, एसडीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कम दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। अभी शासन की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed