{"_id":"5c40cf6fbdec2273635501b2","slug":"pantnagar-to-pithoraghar-air-services-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा हुई शुरू
Fri, 18 Jan 2019 12:24 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट पर पिथौरागढ़ से आई पहली फ्लाइट का स्वागत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच बृहस्पतिवार को शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन नौ यात्री पिथौरागढ़ से पंतनगर पहुंचे, जबकि सात यात्री हवाई सेवा से पिथौरागढ़ गए। नैनी सैनी से पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह, एयर हेरिटेज के स्थानीय प्रबंधक मोहित नेगी ने स्वागत किया। विमान का भी पानी की बौछार के साथ स्वागत हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एयर हेरिटेज का नौ सीटर विमान नौ यात्रियों को नैनी सैनी एयरपोर्ट से लेकर सुबह 11:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान पंतनगर एयरपोर्ट पर आधा घंटे रुकने के बाद 11:40 बजे सात यात्रियों को लेकर नैनी सैनी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह और एयर हेरिटेज के मैनेजर मोहित नेगी ने सबसे पहले बुकिंग कराने वाले यात्री जीनत अंसारी और साहिल अंसारी को बोर्डिंग पास दिए। पंतनगर से रवाना होने वाले यात्रियों ने एयर लाइंस के अधिकारियों के साथ केक भी काटा।
विज्ञापन
इससे पहले एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने रिबन काट कर पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एयर हेरिटेज फिलहाल नौ सीटर विमान चला रही है। कंपनी जल्द ही इससे अधिक सीटों वाला विमान चलाएगी। कंपनी ने सस्ती दर पर यात्रियों को आवागमन की सुविधा दे रही है।
.
25 जनवरी तक बुक हैं सभी सीटें
पंतनगर। पिथौरागढ़ और पंतनगर के बीच का किराया 1410 रुपये है। विमान सेवा फिलहाल दिन में एक बार ही है। भविष्य में इसे बढ़ाया भी सकता है। पहले दिन पंतनगर से नैनी सैनी के लिए सभी नौ सीटें बुक थीं लेकिन दो यात्रियों के टिकट निरस्त कराने की वजह से प्लेन में सात यात्री ही रवाना हुए।
इस बीच, पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए सभी नौ सीटें 25 जनवरी तक बुक हो गई हैं। इधर यात्रियों ने बताया कि हवाई यात्रा बहुत सुखद और सस्ती है। बायोटेक भवन के वैज्ञानिक सुमित पुरोहित ने बताया कि हवाई सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।