फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy procurement will begin today at 229 centres in seven blocks.

Udham Singh Nagar News: सात ब्लॉकों के 229 केंद्रों पर आज से होगी धान खरीद

Wed, 01 Oct 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will begin today at 229 centres in seven blocks.
रुद्रपुर। किसानों का इंतजार खत्म हुआ। जिले में आज से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। धान खरीद के लिए सात ब्लाक में 229 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के वरिष्ठ विपणन प्रबंधक हेमंत जोशी ने बताया कि जिले में सबसे अधिक 178 क्रय केंद्र यूसीएफ के हैं। खाद्य विभाग के 27, एनसीसीएफ के 13, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ के 11 केंद्रों पर धान खरीद होगी। उनका कहना है कि धान खरीद भले एक अक्टूबर से शुरू हो रही है, लेकिन धान पहुंचना 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगा। क्योंकि अधिकांश फसल अभी पकी नहीं है। जो फसल मंगलवार से कटनी थी वह बारिश से नहीं कट पाएगी। जमीन गिली होने से कंबाइन खेत में पहुंचना संभव नहीं है। विभाग ने अपनी ओर से धान खरीद की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

72 घंटे के भीतर हो किसानों के धान मूल्य का भुगतान : भुल्लर
खरीद के लिए कच्चा आढ़तियों, किसानों के साथ हुई बैठक, खटीमा में 81 क्रय केंद्रों पर होगी खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। धान खरीद को लेकर मंगलवार को खटीमा मंडी समिति में किसानों, कच्चा आढ़तियों और अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने धान बिक्री के 72 घंटे के भीतर भुगतान की मांग की। साथ ही अवैध कटौतियों के विरोध करने का एलान किया।
विज्ञापन

भाकियू (चढूनी ) के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि कई बार किसानों को धान बेचने के बाद समय पर भुगतान नहीं जाता है, जिस कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान हो जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीद में 17 प्रतिशत नमी का मानक है। इसके अलावा दूसरी कटौतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ विपणन अधिकारी केसी आर्या ने बताया कि इस साल धान खरीद के लिए खटीमा विकासखंड में कुल 81 क्रय केंद्र खोले गए हैं। यूसीएफ के सर्वाधिक 64 क्रय केंद्र हैं, जबकि पीसीयू के आठ, खाद्य विभाग के तीन, एनसीसीएफ के पांच और उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ का एक क्रय केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब 50 कच्चा आढ़तियों के आवेदन मिले हैं। एक व दो अक्तूबर को अवकाश के चलते इसके बाद ही धान खरीद शुरू होने की संभावना है। वहां भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, अवतार सिंह, अनिल राणा, राजेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुभाष राणा, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौल से पहले किसानों को पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
जसपुर। एसडीएम ने किसानों और राइस मिलर्स एसोसिएशन के लोगों के साथ धान खरीद को लेकर बैठक की। उन्होंने किसानों और राइस मिलर्स के बीच सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया।

मंडी समिति सभागार में आयोजित बैठक में उत्तराखंड राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने किसान हित में तौल कांटे बढ़ाने की मांग की। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि क्रय केंद्र पर धान लाने से पहले किसानों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। सरकार की ओर से इस बार ग्रेड-1 धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के लिए धान की नमी निर्धारित की गई है। करीब 17 फीसदी नमी तक के धान को ही खरीदा जाएगा। इससे अधिक नमी वाले धान की सुखाने के बाद ही खरीद होगी। इसके लिए केंद्र पर धान आने से पहले केंद्र प्रभारी की ओर से धान में नमी की जांच की जाएगी। किसान अपने खलिहानों में ही धान सुखाकर लाएं ताकि क्रय केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो। इस दौरान मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा, कौशल कुमार, प्रेम सिंह सहोता, विकास छाबड़ा, मनोज कांबोज, अकील अहमद आदि थे।
सितारगंज में तीन अक्तूबर से शुरू होगी खरीद

सितारगंज। सितारगंज में सरकारी कांटों में धान खरीद तीन अक्तूबर से शुरू होगी। मंगलवार को मंडी समिति सभागार में प्रशासन, राइस मिलर, कच्चे आढ़तियों व किसान प्रतिनिधियों की बैठक में सभी पक्षों ने समस्याओं को रखकर समाधान के लिए सुझाव दिए। किसानों ने बैठक में कहा कि पिछले वर्षों में धान खरीद समय से शुरू नहीं पाई थी। जिससे कारण छोटे व मध्यम किसानों को मजबूरन धान की फसल औने- पौने दाम पर बेचना पड़ा था। किसानों को बाजार में नगद बेचने पर कटौती, नगद राशि लेने पर एक प्रतिशत की कटौती, कांटों में अनियमितताओं की परेशानियों से गुजरना पड़ा। कई सरकारी कांटों में भी लेबर चार्ज व सुतली के नाम पर पैसा वसूला गया। किसानों ने कहा कि प्रशासन सभी सरकारी काटों में रोजाना 500 क्विंटल धान खरीद सुनिश्चित करा दें तो किसानों को अपनी उपज खुले बाजार में बेचना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। किसानों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंगलवार की शाम तक सरकारी कांटों में धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली जाए। बुधवार को कांटों का निरीक्षण भी किया जाएगा। वहां एसएमओ विजय चौधरी, मण्डी सचिव विनोद पलड़िया, भाकियू टिकैत के यूपी-राज्य प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, नवतेज पाल, जगदेव सिंह, योगेंद्र यादव, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ सिंघल, अनिरुद्ध राय सहित अन्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed