फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy of farmers bent at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर तुला किसानों का धान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy of farmers bent at purchasing centers
खटीमा में मौसम का मिजाज बिगड़ने पर बचाव के लिए मंडी परिसर में टिन शेड में खड़ी धान से लदी ट्रालिया? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। धान की फसल मंडी एवं क्रय केंद्रों पर बेचने के मामले में किसानों के हलक सूखने लगे हैं। डीएम रंजना राजगुरु के 17 एवं 24 के रविवार को खरीद चालू रखने के निर्देश पर रविवार को कच्चा आढ़तों में 250 ट्रॉली धान खरीदा गया। इधर सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों पर धान का उठान नहीं होने से खरीद प्रभावित होने लगी है। तहसीलदार यूसुफ अली ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने, तेज हवा एवं हल्की बूंदाबांदी को लेकर खेत खलिहान एवं क्रय केंदों पर पड़े धान को लेकर किसान बेहद चिंतित हैं। मंडी परिसर में कच्चा आढ़तियों की ओर से रविवार को 250 ट्रॉली खरीदने के बाद भी किसान लगभग 100 ट्रॉली धान को लेकर जहां-तहां बचाव के जुगाड़ में रहे। कई किसानों ने अपनी धान लदी ट्रॉलियां मंडी टिन शेड पर खड़ी की। मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद ने कच्चा आढ़तियों की ओर से 250 ट्रॉलियां धान खरीदने की पुष्टि की।
विज्ञापन

इधर एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा ने बताया कि विभिन्न केंद्रों में लगभग 12 हजार क्विंटल धान उठान नहीं होने से डंप खरीद को प्रभावित कर रहा है। एडीओ शर्मा ने बताया कि फिलहाल सहकारिता विभाग 55 हजार क्विंटल धान खरीद चुका है। तहसीलदार अली ने निरीक्षण के दौरान पोलीगंज एवं मझोला क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति चिंताजनक बताई है। उन्होंने कहा कि कुछ सेंटरों पर लेबर का अभाव बताया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। इधर एसएमआई ललित कुमार ओली ने बताया कि रविवार को एसएमआई के प्रथम सेंटर पर 208.40 क्विंटल, द्वितीय 332 क्विंटल तथा थर्ड में 234.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। रविवार को मौसम के बिगड़ते मिजाज को लेकर किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर खासा चिंतित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed