{"_id":"68dc2e66a6ef428a070defba","slug":"paddy-crop-flourishes-in-the-terai-region-with-the-food-provider-delivering-65-quintals-per-hectare-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-130850-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में धान की फसल लहलहाई, अन्नदाता ने 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पहुंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में धान की फसल लहलहाई, अन्नदाता ने 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पहुंचाई
Wed, 01 Oct 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में धान की खेती की उपज में पहली बार 30.45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार धान की उपज अनुमानित 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पहुंच गई है। पिछले वर्ष जिले में धान की उपज 49.82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रिकार्ड की गई थी।
जिस तरह पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, उसी तरह ऊधमसिंह नगर भी कृषि उत्पादों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जाना जाता है। खासकर यहां धान का उत्पादन सबसे अधिक होता है जो पंजाब के धान उत्पादन की समृद्धि से मेल खाता है।
इस जिले में कृषि गतिविधियों में पंजाबी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान और प्रभुत्व है, इसलिए इसे ''''''''मिनी पंजाब'''''''' भी कहा जाता है। ऊधमसिंह नगर में भी हरित क्रांति के तहत कृषि तकनीकों में सुधार हुआ है जिससे गेहूं और धान जैसी फसलों की पैदावार बढ़ी है।
विज्ञापन
हरित क्रांति के तहत शासन और प्रशासन ने धान की उपज बढ़ाने के लिए जो प्रयास किए वो सफल हो गए। पहली बार तराई में उपज का अनुमान प्रशासन ने 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होना बताया है।
2.64 लाख हेक्टेयर जमीन खेती भूमि
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार ऊधमसिंह नगर में करीब 2,64,848 हेक्टेयर कुल खेती योग्य भूमि है जिसमें से 1,33,331 हेक्टेयर खरीफ और 1,13,067 हेक्टेयर रबी की फसल उत्पादित की जाती है। 96,561 हेक्टेयर जमीन पर एक से अधिक बार बुवाई की जा रही है।
सरकार ने जारी किए धान खरीद की एमएसपी रेट
जिले में आज (बुधवार) से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार की ओर से धान खरीद की एमएसपी रेट जारी कर दिए गए हैं। ए ग्रेट का धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा जबकि कॉमन धान की खरीद 2369 रुपये प्रति क्विंटल है।
17 प्रतिशत नमी का होना चाहिए धान
खाद्य विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी का कहना है कि धान तौल के दौरान कई मानकों का ध्यान रखा जाता है। धान तौल के दौरान नमी 17 प्रतिशत तक मान्य होती है। पिछली बार देखा गया था कि धान में नमी 25 प्रतिशत तक रही।कोट
हरित क्रांति के तहत कृषि तकनीकों में सुधार हुआ है। इस बार धान की उपज 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का अनुमान है जो अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। - हेमंत जोशी, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग
- सरकार खेती को बढ़ावा दे रही है। फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग के जरिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं जिसका असर धरातल पर दिख रहा है। इस बार धान उपज 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का अनुमान है। - नितिन सिंह भदौरिया, डीएम