फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PAC head constable dies

संदिग्ध परिस्थितियों में पीएसी के हेड कांस्टेबल की मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
PAC head constable dies
मृतक हरीश चंद्र। - फोटो : amar ujala

 31वीं वाहिनी पीएसी में ड्यूटी के दौरान एक हेड कांस्टेबल का स्वास्थ्य खराब हो गया। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर फिलहाल हार्ट अटैक को पीएसी कर्मी की मौत का कारण मान रहे हैं। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के रहने वाले हरीश चंद्र बोरा (57) 31वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और शांति विहार कॉलोनी में पत्नी बसंती बोरा और दो बच्चों के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हरीश चंद्र घर से ड्यूटी पर आए। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कर्मचारी हरीश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। वर्ष 1984 में बतौर सिपाही भर्ती हुई हरीश अपने पीछे पत्नी बसंती, बेटे दीपक और बेटी रुचि को बिलखता छोड़ गए हैं। हरीश की एक बेटी का विवाह भी कुछ समय पूर्व ही हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed