{"_id":"6480d429cfa5f89d19023007","slug":"overhead-tank-will-be-soon-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-69-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओवरहेड टैंक के लिए छत्तरपुर में खरीदी 40 लाख की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओवरहेड टैंक के लिए छत्तरपुर में खरीदी 40 लाख की भूमि
Thu, 08 Jun 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल जीवन मिशन से 500 परिवारों को दिया जाएगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। छत्तरपुर में जल जीवन मिशन योजना से पेयजल योजना संचालित करने के लिए पेयजल निगम ने 40 लाख रुपये की भूमि खरीद ली है। गांव में 500 परिवारों को पेयजल पहुंचाने के लिए 5.40 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल निर्माण और लाइन बिछाई जाएंगी।
जल जीवन मिशन से वर्ष 2024 तक जिले में 74 हजार 520 परिवारों के घर पेयजल लाइन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 607 राजस्व गांव में 201469 परिवारों के घर पेयजल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार 997.44 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। वर्तमान में 126949 परिवारों के घर पेयजल कनेक्शन पहुंच गया है। ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल निर्माण के लिए पेयजल निगम को कई जगह ग्राम पंचायत व राजस्व की भूमि दी गई। वहीं जिले के 24 लोगों ने पेयजल निगम को भूमि दान भी की है। अभी तक पेयजल निगम को सिर्फ छत्तरपुर गांव में भूमि मिलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुख्यालय से निर्देश मिलने पर निगम ने छत्तरपुर में 40 लाख रुपये की 400 वर्ग फीट भूमि खरीद ली है। पेयजल निगम की अधीक्षण अभियंता मृदुला सिंह ने बताया कि भूमि खरीद ली गई है। अब जल्द ही ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। बताया कि केंद्र से निर्देश हैं कि वर्ष 2024 हर हाल में लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने हैं।