फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Over Rating department failed to stop the game

ओवर रेटिंग का खेल रोकने में महकमा फेल

Fri, 08 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। महंगी शराब बेचकर ग्राहकों को चूना लगाकर अपनी जेब भरी जा रही हैं। विभाग नौ महीनों में ओवर रेटिंग के 41 मामले पकड़ चुका है। जुर्माना और निलंबन की कार्रवाई के बाद भी ओवर रेटिंग के खेल में कमी नहीं आई है।
जिले में अंग्रेजी शराब की 34 और देशी शराब की 68 दुकानें हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कई दुकानों में ओवर रेटिंग का खेल होता है। ग्राहकों से शराब की प्रति बोतल 5 से 20 रुपये ज्यादा वसूले जाते हैं। बीयर की बोतल में 10 से 20 रुपये ज्यादा लिए जाते हैं। ग्राहक के विरोध जताने पर कुछ जगह पैसे वापस कर दिए जाते हैं, लेकिन कई जगहों पर ग्राहक को बोतल तक नहीं दी जाती हैं। अक्सर जिले में शराब की ओवर रेटिंग को लेकर झगड़े और शिकायतें विभाग को मिलती रहती हैं।

विज्ञापन

बीते नौ महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा रुद्रपुर और खटीमा सर्किल में ओवर रेटिंग के 13-13 मामले पकड़े गए। काशीपुर सर्किल में 8 और बाजपुर सर्किल में नौ मामले पकड़े जा चुके हैं। छह दुकानें 1-1 दिन के लिए निलंबित भी की जा चुकी हैं। रुद्रपुर के गाबा चौक की अंग्रेजी शराब की दुकान तो ओवर रेटिंग में तीसरी दफा पकड़ी जा चुकी है। दुकानों में कमियां पाए जाने पर 227 बार दुकानदारों से 3 लाख 83 हजार का जुर्माना भी विभाग वसूल चुका है। विभाग की कार्रवाइयों के बावजूद ओवर रेटिंग का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकार बताते हैं कि रोजाना बिक्री से इतर महंगी शराब बेचने पर हजारों की कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग भी ज्यादा शिकायतें मिलने पर ही कार्रवाइयां अमल में लाता है। अगर महीनों ओवर रेट शराब बेचने के बावजूद एक दिन पकड़े भी गए तो 5 हजार रुपये का जुर्माना अनुज्ञापियों के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान होता है। ऐसे हाल में ग्राहक लुटे तो लुटे, उसकी फिक्र ही किसे है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed