फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outsource agreed to clean drains

आउटसोर्स से नालियों की सफाई पर बनी सहमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Outsource agreed to clean drains
रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में मौजूद पार्षद। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच शनिवार को पहली बार आयोजित हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में 21 प्रस्ताव पारित हुए। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में गंदगी, स्ट्रीट लाइट और सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। अधिकांश वार्डों से गंदगी की सर्वाधिक समस्याएं आने पर एजेंडे में नालियों की सफाई आउटसोर्स से कराने का प्रस्ताव शामिल किया गया, जिसे सभी पार्षदों ने सहमति देते हुए पास करवाया।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर सभागार में सुबह साढ़े 10 बजे प्रस्तावित बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पूर्व पार्षद स्व. प्रकाश धामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नगर आयुक्त रिंकू नेगी की ओर से एजेंडे में शामिल प्रस्तावों को पढ़ा गया। वार्ड 17 की पार्षद शालू पाल ने अपने वार्ड की गंदगी की समस्या को उठाया।
विज्ञापन

वार्ड 26 की पार्षद रजनी रावत ने वार्ड में गंदगी और नालियों की सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया। वार्ड 10 की पार्षद किरन लता ने बिजली और स्ट्रीट लाइट की समस्या का हल निकालने को कहा। वार्ड एक के पार्षद सुरेश चंद्र ने एजेंडे में शामिल नहीं किए गए प्रस्तावों की स्वीकृति और कार्यों पर सवाल खड़े किए। इस पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि सभी प्रस्तावों को जनहित में प्राथमिकता के आधार पर पास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 33 के पार्षद सुशील चौहान ने सभी वार्डों में छोटी हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की। बोर्ड बैठक में अधिकांश पार्षदों की ओर से गंदगी और नालियों में नियमित सफाई न होने की शिकायतें मिलने पर मेयर रामपाल ने सदन में आउटसोर्स से नालियों की सफाई का नया प्रस्ताव लाते हुए चर्चा करवाई। इस पर सभी पार्षदों ने अपनी मंजूरी दी।
बैठक में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ कर अधिकारी बच्चीराम आर्य, एसएनए दीपक गोस्वामी, एई गजेंद्र पाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव गुप्ता, पार्षद बबीता बैरागी, बबलू सागर, राजेंद्र निषाद, रीना जग्गा आदि थे।

बोर्ड बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव
- स्ट्रीट लाइट केबलिंग एवं पैनल स्थापना कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति।
- नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सशुल्क स्ट्रीट लाइट और घरेलू लाइटों को 24 घंटे ठीक कराए जाने का कार्य आउटसोर्स एजेंसी को दिए जाने पर विचार।
- तहबाजारी पर दिए गए खोखों के लिए मासिक शुल्क 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने पर विचार।
- भवनों, दुकानों और सड़कों के निर्माण के लिए प्लान निर्मित करने के लिए आर्किटेक्ट की नियुक्ति की मांग।
- नैनीताल हाईवे किनारे सिंचाई विभाग और ऊर्जा निगम के मध्य खाली भूमि पर पक्की दुकानों की नीलामी की न्यूनतम दरों के अनुमोदन पर विचार।
- एबीसी सेंटर में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं संचालन के लिए 15 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि की स्वीकृति पर विचार।
- नगर निगम कार्यालय भवनों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाने पर स्वीकृति पर विचार।
- आउटसोर्स के माध्यम से 12 वाहन चालक नियुक्त किए जाने पर विचार।
बोर्ड बैठक से स्थानीय विधायक रहे नदारद
रुद्रपुर। बोर्ड बैठक में स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल नदारद रहे। बोर्ड बैठक में मौजूद रहे किच्छा राजेश शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले वार्डों के विकास कार्यों और सुविधाओं पर चर्चा की।

रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड बैठक को संबोधित करते मेयर रामपाल, साथ में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला व नग

रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड बैठक को संबोधित करते मेयर रामपाल, साथ में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला व नग- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed