फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   online workshop for Parasite Control

परजीवी रोगों के प्रबंधन पर उधमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
online workshop for Parasite Control
डॉ. स्तुति - फोटो : RUDRAPUR
परजीवी रोग प्रबंधन पर उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन

पंतनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की ओर से वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के छात्रों में उद्यमिता विकास के लिए पशुओं में परजीवी रोगों के प्रबंधन विषयक 10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के तहत गाय, भैंस, भेड़, बकरी, घोड़े और कुत्तों में पाए जाने वाले मुख्य परजीवी रोगों संबंधी जानकारी छात्रों को दी गई।

प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष परजीवी विज्ञान विभाग डॉ. स्तुति वैश्य ने छात्रों को पशुओं में परजीवी रोगों के महत्व, कॉक्सीडियोसिस व रक्तपरजीवी रोगों से संबंधित विस्तृत जानकारी छात्रों को प्रदान की। सहायक प्राध्यापक परजीवी विज्ञान विभाग डॉ. राजीव रंजन कुमार ने रोमंथी पशुओं एवं कुत्तों मेें पाए जाने वाले एस्कारियासिस, घोंघों से फैलने वाले परजीवी रोगों, खाज रोग के साथ-साथ घोड़ों में पाए जाने वाले परजीवी रोगों पर व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण के अंत में पशुओं में पाए जाने वाले प्रमुख परजीवी रोगों के निदान के लिए गोबर परीक्षण, रक्त परीक्षण एवं स्कीन स्क्रेपिंग प्रयोगशाला तकनीकों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. कुमार ने कहा कि परजीवी रोगों के निदान में इन तकनीकों का बहुत महत्व है। यह जानकारी परजीवी रोगों के निदान में प्रशिक्षित छात्रों को नैदानिक प्रयोगशाला का शुभारंभ करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. एनएस जादौन, निदेशक परामर्श एवं सेवायोजन डॉ. आरएस जादौन व परियोजनाधिकारी के दिशा निर्देशन में समन्वयक प्राध्यापक डॉ. एसपी सिंह, सहायक प्राध्यापक विश्व विज्ञान विभाग डॉ. दिशा पंत ने समन्वित किया। संवाद

डॉ. राजीव

डॉ. राजीव- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed