{"_id":"654003ea3c06050bdc0e4819","slug":"onion-price-soaring-sky-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-5269-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महंगाई के रथ पर सवार होकर थाली से दूर भागा प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महंगाई के रथ पर सवार होकर थाली से दूर भागा प्याज
Tue, 31 Oct 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों में अचानक आया दाम में उछाल, फुटकर में 70 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे दाम
रुद्रपुर। प्याज के दामों में अचानक हुए इजाफे के चलते सामान्य वर्ग की पहुंच से बाहर हो गया है। प्याज फुटकर दामों में 65 से 70 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। प्याज की आवक घटने से इसके दामों में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
प्याज के साथ ही लहसुन और टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं। रुद्रपुर सब्जी मंडी में प्याज थोक में 48 से 55 रुपये और फुटकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लाल प्याज धीरे धीर मंडी से गायब होता जा रहा है। नवरात्र और श्राद्ध के समय प्याज की बिक्री धीमी होने के बाद भी अचानक बढ़े दामों से ग्राहक परेशान हैं। सब्जी विक्रेता संजीव विश्वास ने बताया कि लाल प्याज की सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे प्याज के दामों में और उछाल होने की संभावना है। प्याज लेने वाले ग्राहक भी कम हो गए हैं। अदरक के दाम भी 40 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। अदरक 100 से बढ़कर 140 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। टमाटर के दाम भी 15 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है।
सप्लाई भी घटी, होटल की डिमांड में गिरावट
रुद्रपुर। सब्जी मंडी में रोजाना प्याज की दो से तीन गाड़ियां आती थीं लेकिन प्याज के दामों में आए उछाल के बाद इनकी संख्या घट गई है। सब्जी विक्रेता मिथिलेस ने बताया कि अब दो दिन में प्याज की एक गाड़ी आ रही है। इससे फुटकर व्यापारियों को समस्या आ रही है। विक्रेता मौका मिलने पर अधिक से अधिक प्याज खरीद रहे हैं। होटल कारोबारी अशोक बत्रा ने बताया कि रोजाना 30 से 40 किलो प्याज खरीदने वाले कारोबारी केवल 10 से 15 किलो प्याज से ही काम चला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
खटीमा में एक पखवाड़े में दोगुने हुए प्याज के दाम
खटीमा। खटीमा में प्याज के दाम पिछले 15 दिनों में दोगुने हो गए हैं। पंद्रह दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने बताया कि बाजार में नया प्याज नहीं आने से मूल्य मेें वृद्धि हो रही है। संवाद