फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One year imprisonment for check bounce accused

Udham Singh Nagar News: चेक बाउंस के आरोपी को एक साल कारावास

Tue, 21 May 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for check bounce accused
काशीपुर। प्रथम अपर सिविल जज (जू.डि.) की अदालत ने चेक बाउंस के आरोपी को एक वर्ष कारावास व 68,40,000 रुपये के जुर्माना से दंडित किया है।
विज्ञापन

ग्राम चतरपुर नायक तहसील मुरादाबाद जिला मुरादाबाद निवासी मुख्तयार सिंह पुत्र मिर्जा सिंह ने अदालत में दो वाद दायर किए। जिसमें कहा कि आरोपी शमशुल अफरीन व एनएन शहीदी पार्टनर मेसर्स बायो ऑर्गेनिक नेचुरल काॅस्मेटिक प्रोडक्ट महुआखेड़ा गंज ने जान-पहचान के चलते नौ-नौ लाख रुपये तीन बार और दस-दस लाख रुपये की तीन बार उससे उद्योग चलाने के लिए उधार में लिए थे।
कहा जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तब उक्त दोनों लोगों ने दस-दस लाख के तीन चेक व नौ-नौ लाख के तीन चेक कुल 57 लाख के चेक दिए। बताया कि बैंक में चेक बाउंस हो गए। इस पर मुख्तयार सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में वाद दायर किया। वाद चलने के दौरान शमशुल अफरीन की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता के तर्क व बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी एनएन शहीदी को एक वर्ष कारावास और 68,40,000 रुपये से दंडित किया जिसमें से 40 हजार रुपये मुख्तयार सिंह को राजकोष में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed