फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One woman and one man died in separate accidents

Udham Singh Nagar News: अलग-अलग हादसों में एक महिला और एक पुरुष की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
One woman and one man died in separate accidents
सितारगंज। मवेशियों को चारा खिलाकर घर लौट रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम थारू बघौरी ग्राम निवासी राधा देवी पत्नी जितेंद्र सिंह अपने घर के पास मवेशियों को चारा खिलाकर लौट रही थी। तभी अचानक एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक राधा मवेशियों का दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करती थीं। राधा अपने पीछे 12 साल की पुत्री और नौ साल के पुत्र को छोड़ गई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-----------------------
सड़क हादसे में नगला के युवक की मौत

पंतनगर। पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास पान की दुकान चलाने वाला नगला निवासी नीरज सिंह लटवाल (25) पुत्र स्व. गोपाल सिंह लटवाल बुधवार शाम लगभग आठ बजे बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। पंतनगर थाने के पास उसकी बाइक डिवाइडर क्रॉस कर रहे ट्रक के पिछले हिस्से टकरा गई। संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, बल्कि वाहन में टांग रखा था। वहीं उसकी मौत से बिंदुखत्ता में रह रही मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed