{"_id":"62644ce85bbbcb265a297c83","slug":"one-slaped-to-another-person-kashipur-news-hld460414562","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड बैठक में सभासद ने लिपिक को जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड बैठक में सभासद ने लिपिक को जड़ दिया थप्पड़
विज्ञापन
जसपुर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बार-बार प्रस्ताव पढ़वाने पर सभासदों और लिपिक के बीच विवाद हो गया। एक सभासद पर लिपिक को थप्पड़ जड़ने तो दूसरे पर लिपिक से धक्का मुक्की कर शर्ट के बटन तोड़ने का आरोप लगा। इसके बाद बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि, अन्य सभासदों, अधिशासी अधिकारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले का पटाक्षेप कर दिया।
पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम ने शनिवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक बुलाई थी। साढ़े तीन बजे बैठक शुरू हुई। बैठक में सभासदों के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान पालिका के लिपिक ने बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों को पढ़ कर सुनाया। सभासद की ओर से बार-बार प्रस्तावों को पढ़वाए जाने पर लिपिक और सभासदों में विवाद हो गया। एक सभासद ने एक लिपिक को थप्पड़ जड़ दिया। दूसरे सभासद ने धक्का-मुक्की कर लिपिक की शर्ट के बटन तोड़ दिए। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राशिद और कुछ सभासदों ने लिपिक को कक्ष से बाहर निकालकर सभासदों को शांत कराया। बोर्ड बैठक के बाद अध्यक्ष, ईओ शाहिद अली और सभासदों ने लिपिक और सभासदों का समझौता करा दिया।
ये प्रस्ताव हुए पारित
-नगर पालिका सीमा के अंदर बने नए भवनों पर वार्षिक ग्रह कर लगाने
-पालिकाध्यक्ष को ढाई लाख रुपये के वित्तीय अधिकार देने
- नालों की तलीझाड़ सफाई सभासदों की मौजूदगी में कराने
- ट्रक यूनियन के पीछे कार पार्किंग का निर्माण कराने
-मुर्गा, बकरी, मछली मार्केट बनाने
- तिरंगा झंडा स्थल का सौंदर्यीकरण कराने
-200 बिजली पोल खरीदने
-ट्रक यूनियन मार्केट की मरम्मत कराने
-हाईवे किनारे रिफ्लेक्टर लगवाने
- निकाय के वाहनों में जीपीएस लगवाने, बीमा कराने
-बरसात के बाद पालिका कार्यालय में रंगाई-पुताई कराने
- नाले पर जाल डलवाने, नहर की पुलिया पर पटले डलवाने
ये प्रस्ताव अस्वीकार
एयरक्राफ्ट के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर सभासदों ने शासन से रकम मंगाने, रेडीमेड बाजार में अस्थायी बाजार का निर्माण कराने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। आर्मी के टैंक स्थापित करने का प्रस्ताव अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया ।
विज्ञापन
कोट
प्रस्ताव को लेकर गलतफहमी हो गई थी। दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।
-शाहिद अली, ईओ
ये रहे मौजूद
पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम मुताज बेगम, ईओ शाहिद अली, सभासद कमल कुमार, रूपा देवी, गजराज चौहान, सुधीर बिश्नोई, सुभाष कुमार, नीरज कुमार, नफीसा बानो, हाजी यूसूफ, राजरानी, शमा परवीन, मोहम्मद यामीन, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, मोहम्मद दानिश, उमेश कुमार, विमल चौहान, कुलवंत सिंह, धमेंद्र जोशी, विमल वर्मा, आसिफ, हफीज अहमद, खुर्शीद अहमद आदि।