फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One injured.

हाइटेंशन लाइन में उलझी पतंग, बालक झुलसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
One injured.
खटीमा के नागरिक अस्पताल में करंट से झुलसे बालक का इलाज करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से झुलस गया। डॉक्टरों ने बालक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दो बजे के करीब देवभूमि कॉलोनी पकड़िया निवासी 11 वर्षीय शिवा पुत्र रूपा घर के पास जमीन से पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच उसकी पतंग वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में टच हो गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में पतंग उड़ा रहे अन्य बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को दी। आसपास के लोग मौके पर पहुुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से बालक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
बालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। बालक को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया गया है। डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बालक 80 से 85 प्रतिशत झुलस गया और उसकी हालत गंभीर है। डॉ. सिंह ने बताया कि झुलसे बालक के हाथ व शरीर में लोहे का पतला तार चिपका मिला है।
विज्ञापन

पतंग के डोर में बांधी थी लोहे की पतली तार
खटीमा। बालक ने पतंग उड़ाने वाली डोर के साथ तागे की तरह लोहे की तार बांध रखी थी ताकि उसके कोई पतंग न काट सके। पतंग के हाईटेंशन लाइन में टच होते ही बालक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed