{"_id":"603fe0bf8ebc3e14fe034775","slug":"one-have-to-learn-before-teaching-rudrapur-news-hld4169096151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखाने से पहले खुद सीखना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखाने से पहले खुद सीखना होगा
विज्ञापन
पंतनगर में राष्ट्रीय शैक्षिक समिति महासंघ की बैठक में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक और अभिभावकों को बच्चों को सीखाने से पहले खुद सीखना होगा। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच की दूरियां घटनी चाहिए। सरकार जिस प्रकार से उद्योगों को सुविधाएं दे रही है वैसी ही व्यवस्थाएं कृषि के लिए भी करे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने संगठन की बैठक में यह बात कही।
कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में हुई बैठक में उन्होंने शिक्षकों से कहा कि खेती के प्रति जब समाज में निराशा उत्पन्न हो रही हो तो शिक्षक समाज आगे आए। शिक्षक कमजोर और बेचारा नहीं है। महासंघ के प्रदेश संयोजक डॉ. हरनाम सिंह ने महासंघ के भावी कार्यक्रम व योजनाओं की रूपरेखा बताई। कुमायूं संभाग के अध्यक्ष एवं पूटा के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रो. प्रमोद मल्ल ने कहा कि महासंघ शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के वैचारिक अधिष्ठान की संकल्पना को लेकर चलने वाला पूर्व प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के शिक्षकों का सशक्त शैक्षिक संगठन है। इसके माध्यम से ही शैक्षिक जगत की विषमताएं दूर की जा सकती हैं।
पंतनगर विवि इकाई के महामंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बैठक का संचालन किया और अध्यक्ष प्रोफेसर एके पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया। वहां पर संयुक्त मंत्री डॉ. संजय शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर ब्रजेश सिंह, डीन वेटरिनरी प्रो. एनएस जादौन, डॉ. रोहिताश सिंह, डॉ. चंद्रवीर सिंह, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. जेपी पुरवार आदि थे।