{"_id":"1df6352a895e5d092d1687378443916a","slug":"on-the-lines-of-the-electricity-produced-in-himachal-uttarakhand-bahuguna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली का उत्पादन : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली का उत्पादन : बहुगुणा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सितारगंज विधायक विजय बहुगुणा ने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली का उत्पादन होना चाहिए। लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र चालू किया जाए। ताकि, उत्तराखंड अन्य प्रदेशों को बिजली बेच सके। जनता अपने हक के लिए मजबूती से संघर्ष करे तो उसके सभी हक-अधिकार पूरे होते हैं। कहा कि वर्ग एक 'ख' के पट्टों का शासनादेश जिलाधिकारी के पास आ गया है। अगर उसमें कोई कमी होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को पूर्व सीएम गुरुद्वारा साहिब के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम बहुगुणा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। बहुगुणा ने कहा कि शक्तिफार्म की तर्ज पर भूमि का अधिकार अन्य क्षेत्रों में भी दिया जाएगा। क्षेत्रीय समस्याओं के लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन
नानकमत्ता की महत्ता को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए राज्य सरकार से वार्ता कर केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। पहाड़ और तराई के बीच लड़ाई गलत है। उत्तराखंड में रहने वाला हर व्यक्ति उत्तराखंडी है।
विज्ञापन
जनजाति व अनुसूचित जनजाति की सरकारी नौकरी की रिक्त सीटें भरी जाएं। प्रदेश में लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र मंजूर कराया जाना चाहिए। ताकि, उत्तराखंड बिजली बेच सके। नगरवासियों ने पूर्व सीएम से नानकसागर बैराज के सौंदर्यीकरण, भूमिधरी अधिकार का शासनादेश पूरे प्रदेश में लागू कराने की मांग की।
जनसभा को दर्जा राज्यमंत्री गोपाल सिंह राणा, हरदेव सिंह, शमशुलहक मलिक, मास्टर अमरजीत सिंह, हैप्पी बाजवा व परमजीत सिंह डिंपल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नगराध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान और संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी गुरजीत सिंह ने किया। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सौरभ बहुगुणा, लक्खा सिंह, पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, हाजी अनवार अहमद, खतीब अहमद, जया जोशी, मुकेश सनवाल, मलूक सिंह खिंडा, अनुराधा राणा, दलजीत सिंह रियैत, बलदेव सिंह हरियान, गुरसेवक सिंह लाडी, इंद्रपाल सिंह गोल्डी, उदय सिंह राणा, मुस्ताक अहमद, आमिल मलिक आदि थे।