{"_id":"6622b35e471a2378590334b6","slug":"on-the-great-festival-of-democracy-the-bride-first-cast-her-vote-then-bid-farewell-read-the-full-news-kashipur-news-c-235-1-ksp1005-110484-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लोकतंत्र के महापर्व पर दुल्हन ने पहले डाला वोट, फिर हुई विदाई, पढ़ें पूरी खबर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लोकतंत्र के महापर्व पर दुल्हन ने पहले डाला वोट, फिर हुई विदाई, पढ़ें पूरी खबर....
Fri, 19 Apr 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर खालसा बूथ पर वोट डालने पहुंची दुल्हन दीक्षा। संवाद
काशीपुर। मतदान के प्रति लोगों का रुझान कितना बढ़ता जा रहा है इसकी एक मिसाल शुक्रवार को काशीपुर में नजर आई। काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राजीव कुमार की बेटी दीक्षा की बृहस्पतिवार रात एक स्थानीय रिजॉर्ट में शादी हुई। बरात देहरादून से आई थी। रात में शादी की सभी रस्में होने के बाद सुबह जब विदाई होने वाली थी तब दीक्षा ने परिजनों से कहा कि वह विदाई से पहले अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए वोट डालेगी।
परिवार वालों ने बेटी की भावनाओं का सम्मान किया और दीक्षा दुल्हन के वेश में ही अपने पति अक्षत के साथ खालसा मोहल्ला स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंची। दुल्हन बनीं दीक्षा ने अपना वोट डाला और वहां मौजूद लोगों ने उसका हौसला बढ़ाया। इसके बाद धूमधाम से दीक्षा की विदाई हुई। सभी लोगों ने दीक्षा के इस राष्ट्र भावना की सराहना की। संवाद