{"_id":"65959130a7599b5d660d3868","slug":"old-woman-found-bleeding-on-roadside-died-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-7074-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे लहूलुहान मिली वृद्धा ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे लहूलुहान मिली वृद्धा ने दम तोड़ा
विज्ञापन
रुद्रपुर/किच्छा।
लालपुर में बुधवार तड़के एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बुधवार तड़के लालपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रामेश्वरपुर मोड़ के पास एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इससे महिला गंभीर रूप से घायल है। बाद में लोगों ने एनएचएआई की एंबुलेंस से वृद्धा को रुद्रपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालपुर एसआई सतीश शर्मा ने मौके पर जाकर मुआयना किया और आसपास के लोगो से पूछताछ की। महिला की उम्र 70 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।