{"_id":"16eb9ee1765f2c5b0ca98de385f890bd","slug":"old-man-s-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से वृद्ध ने फंदे से पंखे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। वृद्ध ने सुसाइड नोट छोड़ा है। लेकिन उसमें मौत को गले लगाने का कारण नहीं लिखा है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह निवास नगर निवासी सांई दास जुनेजा (72) ने कमरे के पंखे में रस्सी से झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार सुबह मॉर्निग वॉक को गए थे। लगभग पांच बजे लौटे और अपने कमरे में सो गए। छह बजे जब उनके पोते आशू ने स्कूटी की चाबी के लिए दादा के कमरे का दरवाजा खटखटाया तब दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की से झांका तो देखा दादा पंखे से झूल रहे थे। उसके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य एकत्र हो गए। मृतक के पुत्र भारत ने किसी तरह दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी खोली। तब तक पड़ोसी भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल वीके जेठा पहुंच गए। शव को उतारा गया। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि मैं होश हवास के साथ अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, किसी को परेशान नहीं किया जाए। कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं। एक पुत्र इंदर दिल्ली में और हरजिंदर लखनऊ में कारोबार करते हैं।
विज्ञापन