फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officer inspected the hospital

महिला को रक्त चढ़ाते देख भड़की स्वास्थ्य महानिदेशक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Officer inspected the hospital
एलडी भट्ट चिकित्सालय का निरीक्षण करतीं डॉ. शैलजा भट्ट। - फोटो : KASHIPUR
एलडी भट्ट अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचीं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने जब गर्भवती महिला को खून चढ़ाते देखा तो भड़क उठीं। उन्होंने सीएमएस से सवाल किया कि जब राष्ट्रीय अभियान के तहत आयरन की गोलियां बांटी जा रही हैं फिर महिलाओं में खून की कमी क्यों हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर शनिवार शाम स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचीं। यहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। बच्चों का 20 बेड का वार्ड, आईसीयू वार्ड, लेबर रूम, महिला वार्ड, जरनल वार्ड, नेत्र चिकित्सालय, बच्चों का टीकाकरण कक्ष, नवजात शिशुओं के वार्ड, लेबर रूम, डेंगू वार्ड आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. भट्ट ने एक महिला को रक्त चढ़ाते देखा तो अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा को फटकार लगाई। कहा एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। आयरन की कमी से ही महिला का हीमोग्लोबिन कम होता है। सरकार गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन की गोलियां बांट रही है। आशा कार्यकर्ताओं को महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। सब कुछ करने के बाद भी महिलाओं में खून की कमी कैसे हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस को जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed