फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Objections of PWD headquarters on the proposal for road widening

सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर लोनिवि मुख्यालय की आपत्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Objections of PWD headquarters on the proposal for road widening
गदरपुर में नायाब नाजिर को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर लोनिवि मुख्यालय ने तकनीकी दिक्कत बताते हुए आपत्ति लगा दी है। लोनिवि के इंजीनियरों की ओर से प्रस्ताव में सुधार करने के बाद उसे मुख्यालय भेजा जा रहा है। इससे पूर्व शासन की ओर से भी प्रस्ताव पर एक बार आपत्ति लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने डीडी चौक से लेकर गाबा चौक तक लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 1.28 किमी सड़क के चौड़ीकरण घोषणा की थी। सड़क चौड़ीकरण में विद्युत पोल शिफ्टिंग, पेयजल लाइन शिफ्टिंग सहित अन्य कार्यों का 167.67 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव पर आपत्ति लगाते हुए पेयजल लाइन के ज्वाइंटों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने रिपोर्ट बनाकर लोनिवि मुख्यालय भेज दी थी। दोबारा आए प्रस्ताव की बारीकी से जांच करने के बाद मुख्यालय ने ऊर्जा निगम की ओर से पोल शिफ्टिंग का 15 प्रतिशत चार्ज डालने पर आपत्ति लगा दी। बृहस्पतिवार को सहायक इंजीनियर ने ऊर्जा निगम के इंजीनियर से पोल शिफ्टिंग के कार्यों के लिए दो प्रतिशत चार्ज लेने पर सहमति बनाते हुए रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रस्ताव की तकनीकी गलतियों को ठीक कर फाइल को मुख्यालय भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि प्रस्ताव पर इस बार कोई खामियां नहीं मिलेंगी। शासन से स्वीकृत होने पर सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। (ब्यूरो)
बाईपास निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित बाईपास निर्माण की मांग को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर नायब नाजिर मोहम्मद उमर को ज्ञापन सौंपा।

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार महाजन ने कहा कि गदरपुर बाईपास का निर्माण कार्य कई वर्षों से लंबित है। भारी मालवाहक वाहन भी नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसके चलते कई हादसों में लोग जान गवां चुके हैं। चेताया कि यदि जनहित में शीघ्र ही बाईपास निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहां निशांत सिंघल, अमित ढींगरा, ओमप्रकाश सैनी, वेदप्रकाश, धीरु, निपुण गगनेजा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed